उत्तराखंड के ये जिले बने सौ प्रतिशत टीकारण करने वाले, मुख्यमंत्री धामी ने टीकाकरण करने वाली टीम को सराहा।

उत्तराखंड के ये जिले बने सौ प्रतिशत टीकारण करने वाले, मुख्यमंत्री धामी ने टीकाकरण करने वाली टीम को सराहा।

देहरादून कोविड महामारी के खात्में को लेकर देश में चल रहे टीकारण के अभियान अब रफ्तार पकड़ने लगी है। उत्तराखंड में भी कोविड-19 टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। राज्य सरकार का दावा है कि दिसंबर महीने तक प्रदेश के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगा दी जाएगी। इसी क्रम में उत्तराखंड का बागेश्वर

देहरादून

कोविड महामारी के खात्में को लेकर देश में चल रहे टीकारण के अभियान अब रफ्तार पकड़ने लगी है। उत्तराखंड में भी कोविड-19 टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। राज्य सरकार का दावा है कि दिसंबर महीने तक प्रदेश के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगा दी जाएगी। इसी क्रम में उत्तराखंड का बागेश्वर जिला राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है जिस जिले के सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण की पहली डोज लगाई जा चुकी है, तो वहीँ रुद्रप्रयाग जिला भी 99 प्रतिशत पहली डोज लगा चूका है साथ ही पौड़ी जिले के खिर्शु में भी सौ प्रतिशत पहली डोज लगायी जा चुकी है। सीएम आवास में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यममंत्री ने ये जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि जनपद बागेश्वर एवं जनपद पौड़ी के विकास खण्ड खिर्सू द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के समस्त नागरिकों का पहली डोज कोविड-19 टीकाकरण शत-प्रतिशत किया जा चुका है। जनपद बागेश्वर एवं विकास खण्ड खिर्सू को 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों हेतु दिया गया लक्ष्य (2011 सेन्सस के सापेक्ष 2021 की सम्भावित जनसंख्या) कमशः 172210 एवं 29374 है। जिसके सापेक्ष 12 अगस्त, 2021 तक जनपद बागेश्वर एवं विकास खण्ड र्खिसू द्वारा क्रमशः 176776 एवं 37789 लाभार्थियों का प्रथम डोज़ टीकाकरण किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में दुनिया का सबसे बङा कोविड टीकाकरण अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड को विशेष सहयोग मिला है। इस महीने अभी तक 17 लाख डोज मिल चुकी हैं। हम दिसम्बर अंत तक उत्तराखंड मे शतप्रतिशत वैक्सीनैशन कर दिया जाएगा। भारत सरकार के मार्ग दर्शन में 16 जनवरी 2021 से सफलता पूर्वक कोविड-19 टीकाकरण अभियान आयोजित कर रहा है। टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए लगातार राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। दिनांक 17 अगस्त 2021 के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज के अनुसार 45 वर्ष और उससे अधिक के लाभार्थियों के टीकाकरण की प्रथम खुराक 2326374 (83% ) एवं द्वितीय खुराक 1336923 (48%) तथा 18 से 44 वर्ष के नागरिकों के टीकाकरण की प्रथम खुराक 3027666 (61%) एवं द्वितीय खुराक 211958 (4%) है।

राज्य में अभीतक तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत कुल 7435124 खुराक दी जा चुकी हैं। जिसमें प्रथम खुराक 5661943 (73% ) एवं द्वितीय खुराक 1773181 (23%) हैं। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद बागेश्वर एवं विकास खण्ड र्खिसू को जनपदो से प्राप्त सूचना अनुसार राज्य में कोविड-19 टीकाकरण शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले प्रथम जनपद एवं विकास खण्ड के रूप में प्रमाणित किया गया एवं उपरोक्त उपलब्धियों की सराहना की गयी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

Action Today24x7
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts