देहरादून शैक्षिक आगाज संस्था द्वारा एक राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन आनलाइन माध्यम से किया गया। इस वर्चुअल समीक्षा के मुख्य अतिथि एस पी खाली,अपर निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा गढ़वाल मण्डल रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि तोत्तोचान पुस्तक जापानी शिक्षा व्यवस्था की ही नहीं वरन सम्पूर्ण विश्व को दिशा देनी वाली पुस्तक
देहरादून
शैक्षिक आगाज संस्था द्वारा एक राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन आनलाइन माध्यम से किया गया। इस वर्चुअल समीक्षा के मुख्य अतिथि एस पी खाली,अपर निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा गढ़वाल मण्डल रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि तोत्तोचान पुस्तक जापानी शिक्षा व्यवस्था की ही नहीं वरन सम्पूर्ण विश्व को दिशा देनी वाली पुस्तक है। कार्यक्रम के मार्गदर्शक आकाश सारस्वत, डिप्टी डायरेक्टर समग्र शिक्षा अभियान उत्तराखंड ने कहा कि उत्तराखंड के अनेक शिक्षक इस कहानी मुख्य पात्र कोबायाशी की भूमिका का निर्वहन कर रहें हैं। पुस्तक समीक्षा के साथ साथ आज हमे अपने काम की भी समीक्षा करते रहना चाहिए। राजस्थान से इस कार्यक्रम में जुड़े राष्ट्रीय दृष्टा सत्यनारायण शर्मा ने शैक्षिक तकनीकी के बारे में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस समीक्षा बैठक में मुख्य वक्ताओ संगीता जोशी , पवन कुमार, कमलेश मिश्रा , शैलेश सयाना, अनुपम प्रसाद, मोनिका रावत और मीना तिवारी ने सारगर्भित समीक्षा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन स्मृति चौधरी, संरक्षक शैक्षिक आगाज और सुनीता बहुगुणा, राज्य कॉर्डिनेटर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अन्त में जया चौधरी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *