दिल्ली/देहरादून अपने दिल्ली दौरे के दौरान उत्तरखंड के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट की। तो वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकत करने के साथ ही पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और उत्तराखंड से सम्बंधित कई बिन्दुओं से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री बनने पर धामी
दिल्ली/देहरादून
अपने दिल्ली दौरे के दौरान उत्तरखंड के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट की। तो वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकत करने के साथ ही पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और उत्तराखंड से सम्बंधित कई बिन्दुओं से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री बनने पर धामी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि युवा नेतृत्व में राज्य का तेजी से चहुँमुखी विकास होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य से संबंधित ज्वलंत मुद्दों के बारे मे बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री जी को कोविड की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार की तैयारियों के बारै में अवगत कराया। साथ ही चारधाम यात्रा, कांवङ यात्रा पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री की वार्ता निर्धारित 15 मिनिट से अधिक 1 घंटा 15 मिनिट तक चली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से श्री केदारनाथ धाम में द्वितीय चरण के निर्माण / पुनर्निर्माण कार्यों के शिलान्यास/वर्चुअल शिलान्यास के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध किया।
वहीं गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री धामी ने नीति घाटी और नेलोंग घाटी को इनर लाईन प्रतिबंध से हटाने 02 एयर एंबुलेन्स, गैरसैण में आपदा प्रबन्धन शोध संस्थान और आपदा प्रभावित गाँवों का विस्थापन एसडीआरएफ निधि के अन्तर्गत अनुमन्य किये जाने के साथ ही आपदा में लापता व्यक्तियों को मृत घोषित किये जाने की स्थायी व्यवस्था स्थापित किये जाने का भी अनुरोध किया।
विभिन्न केंदीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में मीडिया के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि वे एक सैनिक के पुत्र हैं और बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि के मुख्य सेवक के रूप में काम करने का अवसर देने के लिए वे प्रधानमंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के प्रपोजलों को उनके सामने रखा है जिसका आश्वासन दिया गया है कि उन सब को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में सस्ती और 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने पर लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ श्रद्धा और आस्था का विषय है, श्रद्धा और आस्था का विषय भगवान से जुड़ा हुआ रहता। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि किसी भी कीमत पर लोगों की जान का खतरा ना हो, किसी की भी जान ना जाए, जान बहुत कीमती है और हम किसी की भी जान को खतरा नहीं होने देंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी की जब से केंद्र में सरकार बनी है उत्तराखंड के अंदर जो काम हुए वे स्वतंत्र भारत के इतिहास में कभी भी नहीं हुए। प्रदेश भर में सड़कों का जाल बिछा है। इन विपरीत परिस्थितियों में भी गरीबों को राशन देने की योजना चल रही है। वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 साल के कार्यकाल में मेरे से पहले जो मुख्यमंत्री रहे हैं उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, उन्हीं कामों को हम आगे बढ़ाएंगे जो काम पूरे नहीं हुए हैं रह गये, हम उनको पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में हमने पहली कैबिनेट में भर्ती निकालने के लिए प्रस्ताव लाने के साथ ही स्वरोजगार के माध्यम से भी लाखों रोजगार सृजन करने का भी काम करेंगे। हमारा विकास का एजेंडा है, नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जो उत्तराखंड के अंदर जो काम किए हैं उन्हें घर-घर तक पहुंचाना हमारा एजेंडा है।उन्होंने कहा कि सरकार केवल सरकार के रूप में नहीं साझेदार के रूप में काम करेगी, यह हमारा एजेंडा है।
खटीमा 24 अक्टूबर 2026 सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का
शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग सील, मसूरी और बिधौली में भी चला प्राधिकरण का अभियान देहरादून। राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण तथा बिना अनुमति की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह से जुड़े कथित वायरल ऑडियो प्रकरण का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को पीड़ित बालक राम की बेटी दीक्षा से फोन पर बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को
देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्वतीय सड़कों के निर्माण को गति देने हेतु नई पहल करते हुए स्टेज-2 के कार्यों को विभागीय प्राथमिकता में शामिल किया गया है। उक्त बात की जानकारी देते हुए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि पूर्व व्यवस्था में स्टेज। (पहाड़ कटान का कार्य) के पश्चात् स्टेज-2 के कार्यों
ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का खुलासा हुआ है। रायवाला कोतवाली क्षेत्र के छिद्दरवाला में पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक किराये के मकान पर छापेमारी कर 94 गैस सिलेंडर और पांच मोटर चालित रिफिलिंग किट बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को
बदरीनाथ। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन शनिवार को चमोली जनपद के भ्रमण के दौरान विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। राज्यपाल के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए
देहरादून। राजधानी देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्राओं के साथ कथित अनुचित व्यवहार का मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार को स्कूल के बाहर एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं होने और आरोपी शिक्षक के खिलाफ
रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सितारगंज हाईवे पर बगवाड़ा मंडी के सामने शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से 22 वर्षीय रोहित चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके 46 वर्षीय मामा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *