उत्तरकाशी आज शाम से शुरू हुई बारिश उत्तरकाशी जनपद के लिए आफत बनकर बरस गई, जिसने रात होते होते मुसीबत को और बढा दिया है। जनपद मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से जलस्तर उफान पर है। मुख्यालय के नजदीकी निराकोट में बादल फटने की खबर है, जिससे मांडों, जसपुर गांव प्रभावित
उत्तरकाशी
आज शाम से शुरू हुई बारिश उत्तरकाशी जनपद के लिए आफत बनकर बरस गई, जिसने रात होते होते मुसीबत को और बढा दिया है। जनपद मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से जलस्तर उफान पर है। मुख्यालय के नजदीकी निराकोट में बादल फटने की खबर है, जिससे मांडों, जसपुर गांव प्रभावित हुए है, इसके अलावा मुस्टिकसौड़, कंकराड़ी क्षेत्र में भी आपदा जैसी स्थिति है। कुछ लोगों के चोटिल होने की सूचना भी मिली है। दो मकान सहित पैदल मार्ग और एक मोटर पुल के ध्वस्त होने की सूचना सहित दो महिला और एक अन्य ग्रामीण के लापता होने की सूचना है। वहीं तीन घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।जोशियाड़ा में बरसात के पानी ने घरो में घुस कर नुकसान पहुँचाया है, कुछ और गावों से भी नुकसान की खबर है।
आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मण्डो, ग्राम कंकरडी, ग्राम निरकोट मे बरसाती पानी से नुकसान को खबर है। ग्राम मांडो में SDRF, SDM भटवारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी उपस्थित है हालात पर नजर बनाए हुए है। मांडो में सड़क पर खड़ी गाड़ीयों के बहने की भी सूचना है। मांडो गांव में 15 से 20 परिवारों ने सुरक्षित स्थानों पर ली शरण।कंकराड़ी गाँव से आफत की खबर है जिसके चलते एनडीआरएफ और तहसीलदार को मौके के लिए भेजा गया है। ग्रामसभा कंकारडी में मकान बहने की सूचना और एक आदमी लापता होने की सूचना के साथ साथ ग्राम सिरोर मैं भी बरसाती पानी से नुकसान की सूचना है। मनेरी थाने से पुलिस मौके के लिए रवाना हुई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार एसडीआरएफ, पुलिस एनडीआरएफ मौके पर मौजूद हैं साथ ही जिलाधिकारी ने अस्पताल में व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश भी दिए है। अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित जिला आपात कालीन परिचालन केन्द्र में लगातार सूचना ले रहे है।
हाथीपांव में दोनों दलों के समर्थकों ने की नारेबाजी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को दिखाए काले झंडे मसूरी। जॉर्ज एवरेस्ट को एक निजी कंपनी को लीज पर दिए जाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को इस मुद्दे को लेकर मसूरी के हाथीपांव में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
नॉर्दर्न रीजन से निर्विरोध चुने गए कैबिनेट मंत्री, आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सहित कई राष्ट्रीय संस्थानों का करेंगे प्रतिनिधित्व देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद
देहराखास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील, डोईवाला के फतेहपुर माजरीग्रांट में प्राधिकरण की कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर एक अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील करने के साथ
ऋषिकेश। आगामी दीपावली, इगास-बग्वाल एवं छठ पूजा के पर्वों को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश महापौर श्री शंभू पासवान ने त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा, सुरक्षा और घाट के सौंदर्यीकरण को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने त्रिवेणी घाट परिसर में चल रहे विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का
देहरादून, 3 नवंबर। उत्तराखंड में कांग्रेस की प्रस्तावित ‘भूमि बचाओ यात्रा’ को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की इस यात्रा पर सवाल उठाते हुए इसे प्रदेश में निवेश, रोजगार और पर्यटन से जुड़े विकास कार्यों को बाधित करने की कोशिश करार दिया है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश
सोलन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक बागवानी तकनीकों, पौध रोपण, उर्वरक प्रबंधन और मार्केटिंग के गुर सीखेंगे किसान देहरादून। उत्तराखंड में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों से जोड़ने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश
देहरादून 03 नवंबर,2026 उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 6 नवंबर को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में देश के गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न सरकारी योजनाओं के
पांच जिलों ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक हासिल की उपलब्धि, प्रदेश में अब तक 89.17 प्रतिशत टीकाकरण पूरा देहरादून। उत्तराखंड में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *