उत्तरकाशी पर्यटन प्रदेश उत्तराखंड में कोविड-19 के कारण विभिन्न पर्यटन गतिविधियों एवं चारधाम यात्रा बंद होने के कारण इन क्षेत्रों में काम कर अपनी जीविका चलाने वाले व्यक्तियों एवं उनके व्यवसाय पर सबसे ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ऐसे में लगातार सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग की जा रही थी जिसको देखते हुए सरकार
उत्तरकाशी
पर्यटन प्रदेश उत्तराखंड में कोविड-19 के कारण विभिन्न पर्यटन गतिविधियों एवं चारधाम यात्रा बंद होने के कारण इन क्षेत्रों में काम कर अपनी जीविका चलाने वाले व्यक्तियों एवं उनके व्यवसाय पर सबसे ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ऐसे में लगातार सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग की जा रही थी जिसको देखते हुए सरकार ने अब 200 करोड़ की घोषणा के साथ साथ विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों हेतु लाईसेंस शुल्क आदि पर भी छूट प्रदान की जायेगी। आर्थिक सहायता से लगभग 01 लाख 63 हजार लाभार्थी परिवार लाभान्वित होंगे।
सुनें पूरा वीडियो
उत्तरकाशी के आपदाग्रस्त छेत्रों के दौरे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस राहत एवं सहायता के अंतर्गत पर्यटन विभाग एवं अन्य विभागों में पंजीकृत पर्यटन व्यवसाय की विविध गतिविधियों के संचालन में संलग्न व्यक्तियों को 2000 रुपये प्रतिमाह की दर से 06 माह तक आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी, जिसके तहत 50,000 लाभार्थी लाभान्वित होंगे।उत्तराखण्ड पर्यटन यात्रा व्यवसाय नियमावली के अन्तर्गत पंजीकृत टुअर ऑपरेटरों एवं एडवेंचर टुअर ऑपरेटरों को 10,000 की दर से आर्थिक सहायता दी जायेगी, जिससे 655 लाभार्थियों को इसका लाभ होगा। कुल पंजीकृत 630 रीवर गाईडस को 10,000 की दर से आर्थिक सहायता मिलेगी। टिहरी झील के अन्तर्गत पंजीकृत कुल 93 बोट संचालकों को भी 10,000 रुपये की दर से आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। इसके साथ ही पर्यटन विभाग में पंजीकृत और लाईसेंस नवीनीकरण शुल्क से छूट प्रदान की जायेगी, जिसमें 600 लाभार्थी लाभान्वित होंगे। कुल 301 पंजीकृत राफ्टिंग एवं एयरों स्पोर्टस सेवा प्रदाताओं को लाईसेंस नवीनीकरण शुल्क में छूट दी जाएगी। टिहरी झील के अन्तर्गत कुल 98 बोट संचालकों को नवीनीकरण में वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु नवीनीकरण शुल्क से छूट दी जायेगी। शहरी विभाग के अन्तर्गत नैनीताल जनपद के अन्तर्गत नैनी, नौकुचियाताल, भीमताल, सातताल एवं सडियाताल में पंजीकृत कुल 549 बोट संचालकों को 10,000 रुपये की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। शहरी विभाग के अन्तर्गत नैनीताल जनपद में नैनी झील के अन्तर्गत बोट नवीनीकरण शुल्क में 671 लाभार्थियों हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 में छूट प्रदान की जायेगी। वित्त विभाग के अन्तर्गत वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली एवं दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना हेतु ऋण पर 06 माह के लिये ब्याज प्रतिपूर्ति सहायता दी जायेगी।
इसके साथ ही परिवहन विभाग के अन्तर्गत सार्वजनिक सेवायानों के चालक / परिचालक / क्लीनर को रू० 2000 की मासिक दर से कुल 06 माह आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। इससे 103235 लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त होगा। सांस्कृतिक दलों को 2000 रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन धनराशि 05 माह तक दी जायेगी, इससे 6500 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। वन विभाग के अन्तर्गत ट्रैकिंग एवं पीक फीस पर छूट प्रदान की जायेगी। वहीँ मुख्यमंत्री ने चारधाम देवस्थानम् बोर्ड अधिनियम पर कहा कि यह अधिनियम 15 जून, 2020 में अस्तित्व में आया है। और अधिनियम के अंतर्गत रावल, पंडे, पुजारी, हक-हकूकधारी, स्थानीय हितधारकों के पारंपरिक, धार्मिक एवं आर्थिक अधिकारों को सुरक्षित रखने की बात रहने के बावजूद भी संशय है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम से हुई व्यवस्था परिवर्तन से हितधारकों पर हुए परिणामों का आंकलन करने और व्यवस्था के विधिक परिणामों के आकलन हेतु एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जा रहा है। समिति की संस्तुति के आधार पर चारधाम देवस्थानम् बोर्ड की व्यवस्था के संदर्भ में अग्रिम निर्णय लिया जायेगा।
हाथीपांव में दोनों दलों के समर्थकों ने की नारेबाजी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को दिखाए काले झंडे मसूरी। जॉर्ज एवरेस्ट को एक निजी कंपनी को लीज पर दिए जाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को इस मुद्दे को लेकर मसूरी के हाथीपांव में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
नॉर्दर्न रीजन से निर्विरोध चुने गए कैबिनेट मंत्री, आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सहित कई राष्ट्रीय संस्थानों का करेंगे प्रतिनिधित्व देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद
देहराखास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील, डोईवाला के फतेहपुर माजरीग्रांट में प्राधिकरण की कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर एक अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील करने के साथ
ऋषिकेश। आगामी दीपावली, इगास-बग्वाल एवं छठ पूजा के पर्वों को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश महापौर श्री शंभू पासवान ने त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा, सुरक्षा और घाट के सौंदर्यीकरण को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने त्रिवेणी घाट परिसर में चल रहे विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का
देहरादून, 3 नवंबर। उत्तराखंड में कांग्रेस की प्रस्तावित ‘भूमि बचाओ यात्रा’ को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की इस यात्रा पर सवाल उठाते हुए इसे प्रदेश में निवेश, रोजगार और पर्यटन से जुड़े विकास कार्यों को बाधित करने की कोशिश करार दिया है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश
सोलन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक बागवानी तकनीकों, पौध रोपण, उर्वरक प्रबंधन और मार्केटिंग के गुर सीखेंगे किसान देहरादून। उत्तराखंड में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों से जोड़ने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश
देहरादून 03 नवंबर,2026 उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 6 नवंबर को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में देश के गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न सरकारी योजनाओं के
पांच जिलों ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक हासिल की उपलब्धि, प्रदेश में अब तक 89.17 प्रतिशत टीकाकरण पूरा देहरादून। उत्तराखंड में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *