हज 2026 में बड़े बदलाव: मियां-बीवी अलग कमरे, स्मार्ट वॉच अनिवार्य

हज 2026 में बड़े बदलाव: मियां-बीवी अलग कमरे, स्मार्ट वॉच अनिवार्य

हज यात्रा 2026 के लिए सऊदी अरब ने इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए हैं। नई गाइडलाइन के तहत मियां-बीवी या अन्य पुरुष-महिला यात्रियों को एक ही कमरे में ठहरने की अनुमति नहीं होगी। सभी को अलग-अलग कमरे दिए जाएंगे और पुरुषों का महिलाओं

हज यात्रा 2026 के लिए सऊदी अरब ने इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए हैं। नई गाइडलाइन के तहत मियां-बीवी या अन्य पुरुष-महिला यात्रियों को एक ही कमरे में ठहरने की अनुमति नहीं होगी। सभी को अलग-अलग कमरे दिए जाएंगे और पुरुषों का महिलाओं के कमरों में प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। इस बार हज यात्रियों को रसोईघर में खाना बनाने की सुविधा भी नहीं मिलेगी, उन्हें तैयार भोजन बाहर से खरीदकर खाना होगा। इससे यात्रा खर्च बढ़ने की आशंका है।

हज कमेटी ऑफ इंडिया यात्रियों की सुविधा के लिए इस वर्ष सभी हज यात्रियों को मुफ्त स्मार्ट वॉच उपलब्ध कराएगी। यह डिवाइस हज सुविधा ऐप 2.0 से जुड़ी रहेगी और खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी होगी। इसमें लोकेशन ट्रैकिंग, एसओएस बटन, हार्ट-रेट व ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, पेडोमीटर और किबला कम्पास जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

वर्ष 2026 की हज यात्रा अप्रैल–मई में प्रस्तावित है। प्रदेश से 18,760 यात्री हज पर जाएंगे। पिछले वर्ष भारतीय यात्रियों को संयुक्त कमरा और स्वयं खाना बनाने की जो अस्थायी छूट मिली थी, उसे इस बार समाप्त कर दिया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार एक ही शहर के यात्रियों को एक ही इमारत में रखने को प्राथमिकता मिलेगी, जबकि दंपति या करीबी रिश्तेदारों को अलग-अलग लेकिन नजदीकी कमरे आवंटित किए जाएंगे। बिना महरम वाली महिलाओं को अलग समूहों में कमरे दिए जाएंगे।

Action Today24x7
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts