प्रेरणा महिला संगठन की महिलाओं ने भी अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग की।

प्रेरणा महिला संगठन की महिलाओं ने भी अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग की।

नैनीताल। प्रेरणा महिला संगठन की महिलाओं ने भी अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग की। उत्तराखंड की बेटी नही है अंकिता पूरे हिंदुस्तान की बेटी है।ममता जोशी। रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डंडा रामलीला मैदान में

नैनीताल।

प्रेरणा महिला संगठन की महिलाओं ने भी अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग की।
उत्तराखंड की बेटी नही है अंकिता पूरे हिंदुस्तान की बेटी है।ममता जोशी।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डंडा रामलीला मैदान में प्रेरणा संगठन की दर्जनों महिलाओं
ने एकत्र होकर अंकिता भंडारी को न्याय दिये जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
इसी क्रम में एक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला संगठन की
संरक्षिका एवं शिक्षिका लता रावत द्वारा की गई। संचालन समिति कोषाध्यक्ष हिमांशु तिवारी ने किया।
बैठक में तय किया गया अंकिता भंडारी को हर हाल में न्याय दिलवाने के लिए जहां जहां जलूस आदि होंगे वहाँ वहाँ संगठन की महिलाएं एकत्र होकर आगे आयेंगी।
महिलाओं ने एक स्वर में कहा अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी नही पूरे हिंदुस्तान की बेटी है उसको व उसके परिवार वालों को न्याय मिलना चाहिए। इस दौरान संगठन सचिव ममता जोशी , ज्योति चौधरी, गीता महर, पुष्पा फर्त्याल, डोली भट्टाचार्य, ने विचार व्यक्त किए। बैठक में चित्रा पन्त,
जया बिष्ट ,आशा बिष्ट, सुमन रावत ,पुष्पा पाठक, कमला बिष्ट, ज्योति चौधरी, जया तिवारी, तरुणा तिवारी, जानकी बिष्ट ,नीमा जोशी, हेमा पांडे ,भगवती बिष्ट, गीता मेहर, आशा चंदोला, रमा पाठक ,पुष्पा पाठक ,सावित्री अस्वाल, मंजू पांडे, मुन्नी आर्या, गीता तिवारी ,निर्मला डाला कोटी, समेत दर्जनों महिलाओं ने हिस्सा लिया।

बैठक के अंत में प्रेरणा महिला संगठन की अध्यक्ष प्रीता पांडे द्वारा सभी महिलाओं का आभार व्यक्त कर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा न्याय के लिए संगठन से जो बन पड़ेगा संगठन कभी पीछे नहीं हटेगा। संगठन अंकिता भंडारी परिवार के साथ खड़ा है।

Action Today24x7
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts