सितंबर से उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी अभियान होगा तेज, राहुल-प्रियंका गांधी की सभाओं की तैयारी

सितंबर से उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी अभियान होगा तेज, राहुल-प्रियंका गांधी की सभाओं की तैयारी

देहरादून। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तराखंड कांग्रेस सितंबर से अपने राष्ट्रीय नेताओं की सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी की ओर से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कराने की रणनीति बनाई जा रही है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में राहुल की सभाओं की तैयारी

देहरादून। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तराखंड कांग्रेस सितंबर से अपने राष्ट्रीय नेताओं की सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी की ओर से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कराने की रणनीति बनाई जा रही है।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में राहुल की सभाओं की तैयारी

कांग्रेस की प्रस्तावित योजना के अनुसार, राहुल गांधी के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सभाएं और रैलियां आयोजित कराने की तैयारी है। मैदानी क्षेत्रों में उनके कार्यक्रमों के दौरान युवाओं, रोजगार, महंगाई और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति बनाई गई है।

पहाड़ में प्रियंका गांधी को उतारने की तैयारी

वहीं, प्रियंका गांधी के चमोली और अल्मोड़ा में कार्यक्रम कराने की योजना है। पर्वतीय क्षेत्रों में पार्टी पलायन, महिला सशक्तीकरण, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे स्थानीय मुद्दों को चुनावी अभियान का प्रमुख हिस्सा बनाने की तैयारी कर रही है।

हाईकमान से चर्चा के बाद तय होंगी तारीखें

राष्ट्रीय नेताओं के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तिथियां कांग्रेस हाईकमान के साथ विचार-विमर्श के बाद तय की जाएंगी। हाल ही में दिल्ली में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय नेताओं के उत्तराखंड दौरे को लेकर चर्चा हुई थी।

खरगे के बाद बढ़ेगी राष्ट्रीय नेतृत्व की सक्रियता

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आठ अगस्त को हल्द्वानी में रैली कर चुके हैं। इससे पहले राहुल गांधी देहरादून में छात्रों और युवाओं के साथ संवाद कर चुके हैं। अब पार्टी सितंबर से राष्ट्रीय नेताओं की लगातार मौजूदगी के जरिए प्रदेश में चुनावी माहौल को और मजबूत करने की तैयारी में है।

राहुल और प्रियंका गांधी के बाद मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और सचिन पायलट समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के दौरे भी प्रस्तावित बताए जा रहे हैं। कांग्रेस का लक्ष्य राष्ट्रीय नेतृत्व की सक्रियता के साथ प्रदेश संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं को भी चुनाव के लिए मजबूत करना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अनुसार, राष्ट्रीय नेताओं के उत्तराखंड दौरे की रूपरेखा तैयार की जा रही है और जल्द ही कार्यक्रमों की अंतिम तारीखों की घोषणा की जाएगी।

Action Today24x7
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts