मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट लीज विवाद पर सियासी घमासान, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट लीज विवाद पर सियासी घमासान, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

हाथीपांव में दोनों दलों के समर्थकों ने की नारेबाजी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को दिखाए काले झंडे मसूरी। जॉर्ज एवरेस्ट को एक निजी कंपनी को लीज पर दिए जाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को इस मुद्दे को लेकर मसूरी के हाथीपांव में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

हाथीपांव में दोनों दलों के समर्थकों ने की नारेबाजी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को दिखाए काले झंडे

मसूरी। जॉर्ज एवरेस्ट को एक निजी कंपनी को लीज पर दिए जाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को इस मुद्दे को लेकर मसूरी के हाथीपांव में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों दलों के समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन हुआ, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया।

जानकारी के अनुसार, जॉर्ज एवरेस्ट लीज प्रकरण को लेकर भाजपा नेता गणेश जोशी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के समर्थकों के बीच सियासी खींचतान देखने को मिली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया।

प्रदर्शन में भाजपा की ओर से मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस की ओर से शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता, बिल्लू थाली, अनुज गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

जॉर्ज एवरेस्ट को निजी कंपनी को लीज पर दिए जाने का मुद्दा अब भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव का केंद्र बनता जा रहा है। बुधवार को दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से यह विवाद और गहरा गया।

Action Today24x7
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts