उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा; अब मिलेगा 63 प्रतिशत DA

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा; अब मिलेगा 63 प्रतिशत DA

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने DA वृद्धि के प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1 जुलाई 2026 से होगा लागू; चार महीने का एरियर नकद मिलेगा देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने DA वृद्धि के प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1 जुलाई 2026 से होगा लागू; चार महीने का एरियर नकद मिलेगा

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

केंद्र सरकार के सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके बाद केंद्र में DA की दर 63 प्रतिशत हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इन कर्मचारियों को मिलेगा बढ़े हुए DA का लाभ

मुख्यमंत्री के इस निर्णय का लाभ केवल राज्य सरकार के नियमित कार्मिकों तक सीमित नहीं रहेगा। इसके दायरे में स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और यूजीसी वेतनमान के अंतर्गत कार्यरत पात्र कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।

चार महीने का एरियर नकद मिलेगा

सरकार के निर्णय के अनुसार, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2026 से दिया जाएगा। पात्र कर्मचारियों को 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि के महंगाई भत्ते के अंतर की धनराशि एरियर के रूप में नकद भुगतान की जाएगी।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि से कर्मचारियों की मासिक आय में इजाफा होगा और बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें कुछ राहत मिलेगी।

Action Today24x7
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts