रुड़की में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

रुड़की में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में छह घायल, एक की हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर हुआ, जहां

चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में छह घायल, एक की हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर हुआ, जहां चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पिरान कलियर और रुड़की सिविल लाइंस पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने पर तीन को मृत घोषित किया

अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि छह घायलों का उपचार शुरू किया गया। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए एम्स रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान अयान (18) पुत्र शहजाद निवासी बिझोली, मंगलौर, राजू (24) पुत्र कदम सिंह और राजीव (18) पुत्र मोल्हड़ सिंह निवासी रहमतपुर, पिरान कलियर के रूप में हुई है।

वहीं गंभीर रूप से घायल आदित्य चंद्रा (25) पुत्र सुरेंद्र निवासी खंजरपुर को एम्स रेफर किया गया है। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसे की वजह तलाश रही पुलिस

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में चारों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत की बात सामने आई है। हादसे की वास्तविक वजह क्या रही, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

पुलिस ने तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल और क्षतिग्रस्त बाइकों की भी जांच की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दुर्घटना के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Action Today24x7
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts