देहरादून: पटेलनगर में चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 15,200 रुपये बरामद

देहरादून: पटेलनगर में चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 15,200 रुपये बरामद

एसएसपी दून के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोचा देहरादून। एसएसपी देहरादून की सख्ती के बाद दून पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए

एसएसपी दून के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोचा

देहरादून। एसएसपी देहरादून की सख्ती के बाद दून पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 15,200 रुपये की नकदी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को संस्कृति लोक कॉलोनी, पटेलनगर निवासी चंद्र मोहन ने थाना पटेलनगर में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोर उनके घर से नकदी चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 851/26, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे संदिग्धों की जानकारी जुटाकर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 7 नवंबर 2026 को पटेलनगर क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई 15,200 रुपये की नकदी बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  1. हिमांशु पुत्र स्व. राजकुमार, निवासी वार्ड नंबर-9, बिस्कुट फैक्ट्री के पास, टेड़ा रोड, लखनपुर, थाना रामनगर, जिला नैनीताल, उम्र 28 वर्ष।
  2. राहुल सनवाल पुत्र भूपेन्द्र सनवाल, निवासी चुंगी के पास, लखनपुर, थाना रामनगर, जिला नैनीताल, उम्र 28 वर्ष।

बरामदगी:

  • चोरी की गई 15,200 रुपये की नकदी।

पुलिस टीम में शामिल:

  1. उपनिरीक्षक विक्रम सिंह नेगी
  2. हेड कांस्टेबल हरेंद्र पवार
  3. कांस्टेबल आजाद

पटेलनगर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Action Today24x7
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts