टक्कर लगने से उछलकर दूर जा गिरा युवक, चालक ने घबराहट में दोबारा बढ़ाई कार; गंभीर हालत में ICU में भर्ती लालकुआं। क्षेत्र में तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार
टक्कर लगने से उछलकर दूर जा गिरा युवक, चालक ने घबराहट में दोबारा बढ़ाई कार; गंभीर हालत में ICU में भर्ती
लालकुआं। क्षेत्र में तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरा। हादसे का दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर स्थित डीपीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय राजीव कश्यप मोटरसाइकिल से वीआईपी गेट क्षेत्र से लालकुआं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह ट्रांसपोर्ट नगर में जैन ट्रांसपोर्ट के सामने पहुंचे, तभी पंतनगर की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
हादसे का CCTV फुटेज बेहद विचलित करने वाला है। कार की टक्कर से राजीव उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कार चालक ने वाहन रोक दिया, लेकिन घबराहट में उसने कार को दोबारा आगे बढ़ा दिया। इस दौरान कार का पहिया सड़क पर पड़े राजीव के ऊपर से गुजर गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार चालक मौके से फरार नहीं हुआ और स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजीव को तत्काल नजदीकी निजी क्लीनिक पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
फिलहाल राजीव का उपचार जारी है और उन्हें आईसीयू में भर्ती रखा गया है। सिर से लगातार खून बहने के कारण चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

















Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *