विधानसभा चुनाव 2027: आवश्यक सेवाओं के कर्मियों को मिलेगी डाक मतपत्र की सुविधा

विधानसभा चुनाव 2027: आवश्यक सेवाओं के कर्मियों को मिलेगी डाक मतपत्र की सुविधा

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन विभाग ने तेज की कवायद, आवश्यक सेवाओं के कार्मिकों को मिलेगा डाक मतपत्र से मतदान का मौका मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती के निर्देश, सभी विभागों से कार्मिकों की सूची जल्द उपलब्ध कराने को कहा देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन विभाग ने तेज की कवायद, आवश्यक सेवाओं के कार्मिकों को मिलेगा डाक मतपत्र से मतदान का मौका

मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती के निर्देश, सभी विभागों से कार्मिकों की सूची जल्द उपलब्ध कराने को कहा

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन विभाग ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों, कार्यालयों एवं उपक्रमों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में अधिसूचित किए जाने वाले विभागों और संस्थानों से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कार्मिकों की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उनके मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

डॉ. जोगदंडे ने कहा कि मतदान दिवस पर ड्यूटी में तैनात रहने वाले आवश्यक सेवाओं के कार्मिकों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उन्होंने सभी संबंधित विभागों को मुख्यालय स्तर पर एक वरिष्ठ अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए, जो इस पूरी प्रक्रिया के समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन विभाग का उद्देश्य आवश्यक सेवाओं में तैनात किसी भी कार्मिक को मतदान के अधिकार से वंचित न रहने देना है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी सहित पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, परिवहन, पशुपालन, सूचना एवं लोक संपर्क, दूरदर्शन केंद्र, ऊर्जा निगम और पेयजल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Action Today24x7
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts