देहरादून आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संग़ठन के निर्देशानुसार चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी
देहरादून
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संग़ठन के निर्देशानुसार चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। इसके अन्तर्गत प्रबंधन समिति के 33 अलग अलग विभागों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव प्रबंधन समिति में अध्यक्ष मदन कौशिक रहेंगे और संयोजक अजय टम्टा को बनाया गया है इसके अलावा सह संयोजक अनिल बलूनी और सह संयोजक तीरथ सिंह रावत को बनाया गया है । ज्योति प्रसाद गैरोला, बलराज पासी, गोविंद सिंह बिष्ट और महेंद्र भट्ट को सह संयोजक बनाया गया है। तो वही घोषणा पत्र समिति का प्रमुख रमेश पोखरियाल निशंक को बनाया गया है उनके साथ नरेश बंसल, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल. हरभजन सिंह चीमा, चंदन राम दास, रितु खंडूरी और ओपी कुलश्रेष्ठ को जिम्मेदारी दी गई है। अजय भट्ट को प्रमुख विशेष संपर्क के रूप में बनाया गया है साथ में विजय बहुगुणा को भी प्रमुख बनाया गया है त्रिवेंद्र सिंह रावत, बंशीधर भगत, सतपाल महाराज, माला राज्य लक्ष्मी शाह, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य और मनोज गर्ग को सह प्रमुख बनाया गया है।
देखें पूरी लिस्ट –











Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *