विधानसभा सत्र में राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, पढ़ें।

विधानसभा सत्र में राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, पढ़ें।

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा सत्र के दौरान सदन में राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए फ्रिज किये गये महंगाई भत्ते को बहाल करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 प्रतिशत डीए वृद्धि से अब राज्य कर्मचारियों और

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा सत्र के दौरान सदन में राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए फ्रिज किये गये महंगाई भत्ते को बहाल करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 प्रतिशत डीए वृद्धि से अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को कुल 28 प्रतिशत डीए मिलेगा। गौरतलब है कि 17 प्रतिशत पर महगाई भत्ते को फ्रीज किया गया था, अब बढ़ा हुआ डीए सितम्बर माह के वेतन में मिलेगा। जबकि जुलाई व अगस्त माह का एरियर दिया जाएगा। महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने को लेकर राज्य कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे थे। क्योंकि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी करके राहत दी थी और यूपी की तरह उत्तराखंड में भी राज्य कर्मचारी लागू करने की मांग को लेकर लंबे समय से मुखर थे।

जिसको देखते हुए आज आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे सप्पलीमेंटरी बजट के दैरान मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की। इससे प्रदेश के लगभग 1 लाख 60 हजार कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। वहीँ पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर पहले ही मंत्रीमण्डल उपसमिति बनी हुई है। हम इस पर पूरी गम्भीरता और संवेदनशीलता से विचार कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा पुलिसकर्मी दिन रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हैं। राज्य सरकार, राज्य और पुलिस विभाग के हित में हर जरूरी निर्णय लेगी।

Action Today24x7
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts