देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मोबाइल एप्लीकेशन ‘‘ उत्तराखण्ड भूकंप अलर्ट’’ एप का शुभारम्भ किया। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की के सौजन्य से बनाये गये इस एप के माध्यम से भूकम्प से पूर्व चेतावनी मिल जायेगी। उत्तराखण्ड यह एप बनाने वाला पहला राज्य है।
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मोबाइल एप्लीकेशन ‘‘ उत्तराखण्ड भूकंप अलर्ट’’ एप का शुभारम्भ किया। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की के सौजन्य से बनाये गये इस एप के माध्यम से भूकम्प से पूर्व चेतावनी मिल जायेगी। उत्तराखण्ड यह एप बनाने वाला पहला राज्य है। इससे जन सुरक्षा में मदद मिलेगी। इस एप के माध्यम से भूकंप के दौरान लोगों की लोकेशन भी प्राप्त की जा सकती है। भूकंप अलर्ट के माध्यम से भूकंप से क्षतिग्रस्त संरचनाओं में फँसे होने पर सूचना दी जा सकती है। उत्तराखण्ड भूकंप अलर्ट एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
देखें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील राज्य है। इस एप के माध्यम से लोगों को भूकंप पूर्व चेतावनी मिल सके, इसके लिए इस एप की जानकारी विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाय । इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग इसकी लघु फिल्म बनाकर जन-जन तक पहुंचाये। स्कूलों में भी बच्चों को लघु फिल्म के माध्यम से इस एप के बारे में जानकारी दी जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के पास एंड्राइड फोन नहीं है, उनको भी भूकंप से पूर्व चेतावनी मैसेज से पहुंचेगी। भूकंप पूर्व चेतावनी में सायरन एवं वायस दोनों माध्यमों से अलर्ट की व्यवस्था हो तो वहीँ पूर्व चेतावनी के लिए सायरन टोन अलग से हो। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन एस.ए. मुरूगेशन, आई.आई.टी. रूड़की के प्रो. कमल एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान महोत्सव के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की, सभी जिलों में स्थापित होंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बागेश्वर के मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं
106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी 158 केंद्र संचालित हो रहे हैं विदेशी भाषा सिखाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से उत्तराखंड के युवाओं का विदेश में नौकरी का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत अब तक प्रदेश के 106 युवा विदेश
देहरादून में अपराध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब तो आए दिन मर्डर, चोरी की घटना आम सी हो गई है। इसी बीच एक और मामला सामने आया है। यहां पर पत्नी से विवाद के बाद पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। युवक ने दराती यानी पाठल से उसका
ऋषिकेश। सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, ऋषिकेश में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP), नगर निगम ऋषिकेश, उत्तराखंड शासन एवं लक्ष्य सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वच्छ वायु जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री शंभू पासवान रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर आयुक्त श्री विजय
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के आभूषण किए बरामद, मामले में आगे की कार्रवाई जारी कोटद्वार। कोटद्वार में अपनी ही मां के घर से करीब 20 लाख रुपये के जेवर चोरी करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए
16 अक्टूबर से 9 नवंबर तक की यात्रा के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग, फर्जी वेबसाइटों और एजेंटों से सतर्क रहने की अपील देहरादून। चारधाम यात्रा पर हेलीकॉप्टर से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 16 अक्टूबर से 9 नवंबर तक की यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत मसूरी क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए एक होटल के अवैध निर्माण को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए होटल परिसर में निर्मित अवैध बेसमेंट और 12 कमरों को
सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी विकासखंडों में 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को क्षमता विकास प्रशिक्षण से जोड़ा गया जनभागीदारी से तैयार हों पंचायत विकास योजनाएं, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को दें प्राथमिकता : मुख्यमंत्री ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ की भावना से कार्य करें पंचायत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *